फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी-ढग्गर मार्ग पर मलबा गिरने से वाहनों का आवागमन बंद

Mon, 05 May 2025 01:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बनी। हाल ही में हुई बारिश के चलते डुग्गन से ढग्गर तक बनी सड़क पर भूस्खलन के कारण भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई है। जानकारी के अनुसार करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पहाड़ियों से मलबा और पत्थर गिरने से सड़क पर वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ट्रक चालक फरमान अली ने बताया कि वे सेना का सामान लेकर डगर से चले थे, लेकिन पिछले दिन से मलबे के कारण रास्ते में ही फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क की हालत बहुत दयनीय है। जगह-जगह पर मलबा और गिरे हुए पत्थर पड़े हैं। इस पर बड़ी गाड़ियां तो बिल्कुल नहीं निकल सकती हैं।

वहीं, मिनी बस चालक सूरज कुमार ने भी बताया कि वह आज सुबह बनी के लिए निकले थे, मगर सड़क की खराब हालत के चलते उन्हें ढग्गर में ही रुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि सड़क की स्थिति बहुत खराब थी, आगे जाना खतरे से खाली नहीं था। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने प्रशासन से सड़क को साफ करवाकर यातायात बहाल करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें