एडीसी बसोहली तिलक राजा थापा के निर्देश पर बुधवार को 45 वर्ष से ऊपर के उन लोगों की वैक्सीनेशन की गई, जो चलने फिरने में असमर्थ हैं। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गठित टीम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मियों के साथ गोडल इलाके में जाकर 30 लोगों को उनके घर पर वैक्सीन लगाई।
एडीसी ने बताया कि यह लोग चलने फिरने में असमर्थ थे। वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रशासन हर तरह से काम कर रहा है। इसी कड़ी में डोर टू डोर सर्वे कर भी वैक्सीनेशन की जा रही। वहीं अन्य पहाड़ी इलाकों में जाकर भी वैक्सीनेशन करने का सिलसिला जारी है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और डबल मास्क का प्रयोग करें। साथ ही बेवजह घर से बाहर न निकलें। दुकानें भी रोस्टर के हिसाब से ही खोलने पर जोर दिया।
तहसीलदार बसोहली अमन आनंद ने भी बसोहली के मुख्य बाजार का औचक निरीक्षण किया और यह सुनिश्चित किया कि दुकानें रोस्टर के हिसाब से खुली हैं या नहीं। बेवजह घूमने वाले लोगों को हिदायत भी।