फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन का फिर टोटा, टीकाकरण अभियान अटका

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते सप्ताह जिले में 18 से 44 वर्ष के अधिक जोखिम क्षेत्र के लोगों के लिए शुरू हुआ टीकाकरण अभियान एक बार फिर ठप हो गया है। सोमवार को जिले के कई टीकाकरण केंद्र ड्राई हो गए हैं। दरअसल जिले में इस श्रेणी के लिए उपलब्ध कोविशील्ड वैक्सीन की डोज अब उपलब्ध नहीं है। ऐसे में न तो स्लॉट बुक हो पा रहे हैं और न ही मौके पर पहुंचने वाले लोगों को टीका लग पा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए फिलहाल जिले में आठ से दस हजार टीके की डोज उपलब्ध हैं। इससे पहले 14 मई से जिले के कई टीकाकरण केंद्रों में टीके की कमी आना शुरू हुई थी और सप्ताह भर तक कई केंद्र आउट ऑफ स्टॉक हो गए थे। टीके की 19 मई को मिली खेप के बाद जहां अभियान में तेजी लाई गई थी वहीं 18 वर्ष से 44 वर्ष के अधिक जोखिम क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को भी इस अभियान में शामिल कर दिया गया था।
सोमवार को शहर के सबसे व्यस्त टीकाकरण केंद्र के रूप में जाने पहचाने जाने वाले कृष्णा कॉलोनी पीएचसी में सन्नाटा रहा। कुछ ऐसे ही हालात कई अन्य टीकाकरण केंद्रों के भी थे, जहां 18 से 44 वर्ष के लोगों को टीके की डोज न मिलने पर निराश ही लौटना पड़ा। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार 18 से 44 वर्ष के लिए जिले में उपलब्ध टीके की डोज फिलहाल खत्म हो गई है, लेकिन 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए अभियान जारी है। उम्मीद है कि जल्द अगला स्टॉक हासिल होगा जिसके बाद फिर टीकाकरण तेजी से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें