थड़ा कल्वाल में कोरोना महामारी से बचने के लिए 18 से 42 साल के 147 व्यक्तियों को डॉ. आरती गुप्ता के नेतृत्व में वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। डॉक्टर आरती गुप्ता ने बताया कि लगातार करोना महामारी से स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने बताया कि शिविर में पहुंचे लोगों को मास्क पहनने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के लिए कहा और पहली खुराक लगाने वाले लोगों को दूसरी खुराक के लिए 45 दिन का समय दिया गया।
थड़ा कल्वाल के सरपंच आनंद किशोर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार टेस्टिंग की जा रही है, जिसमें आने वाले संक्रमित की संख्या बहुत ही कम हो गई है। सभी लोगों को सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखने और सार्वजनिक स्थलों पर कम से कम जाने के लिए अपील की। शिविर में फीमेल मल्टीपरपज मीनाक्षी वर्मा, मीनाक्षी देवी, पायल शर्मा, सृष्टा देवी, सरपंच आनंद किशोर, आशा वर्कर ज्योति देवी, नीलम देवी, फार्मासिस्ट राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद