बसोहली। ग्रामीण विकास विभाग के बीडीओ शैलेंद्र पखरु ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाने को कहा। इस बैठक में बीडीसी अध्यक्ष सुषमा जम्वाल समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बीडीओ ने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति बिना टीकाकरण के न रहे। इसके लिए घर-घर जाकर लोगों से जानकारी लें। जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराया है, उन्हें प्रेरित करें। वहीं, पंचायती राज संस्थाओं में शुरू होने वाले स्वच्छता अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने में लोगों को जागरूक करें। पंचायत प्रतिनिधि इस में विशेष भूमिका निभा सकते हैं। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में यह स्वच्छता अभियान चलाया जाना है। संवाद