बनी बाजार का दौरा कर लोगों और दुकानदारों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करवाने की अपील करती प्र?
- फोटो : KATHUA
बनी। तहसीलदार शिव कुमार, थाना प्रभारी शाहनवाज गिरी, बीएमओ डॉ. राधा कृष्ण और सरपंच राकेश गुप्ता ने मंगलवार को बनी बाजार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान 50 लोगों को बाजार से जागरूक कर सीएचसी बनी भेजा गया। उन्होंने अन्य दुकानदारों से भी अनुरोध किया है कि बाजार में सामान खरीदने के लिए पहुंचने वाले लोगों को टीके की दोनों खुराकें जल्द से जल्द लगवाने के लिए प्रेरित करें। इसके उपरांत बाजार का निरीक्षण करते हुए टीम ने दुकानदारों को हिदायत दी है कि मूल्य सूची लगाएं और सही गुणवत्ता का सामान ही बेचें। संवाद