फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में लगाया कोरोना टीकाकरण शिविर

विज्ञापन
चन्नग्रां में आयोजित शिविर के दौरान कोरोना टीकाकरण करती स्वास्थ्यकर्मी, विज्ञप्ति। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जिले में कोरोना वैक्सीनेशन के शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग जगह-जगह शिविरों का आयोजन कर रहा है। शुक्रवार को शहर से सटे गांव चन्नग्रां में विशेष शिविर लगाया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने वैक्सीन लगवाई। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुए शिविर में गांव के युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर मौजूद भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला प्रधान मनमोहन शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के साथ उनकी पार्टी सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत इस तरह के शिविरों के आयोजन में अपनी भूमिका अदा कर रही है। ताकि, जल्द से जल्द संपूर्ण वैक्सीनेशन किया जा सके। इसी क्रम में आज इस विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें गांव के काफी संख्या में लोग टीकाकरण के लिए आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें