इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिता के कराटे मुकाबले में भाग लेते प्रतिभागी, संवाद।
- फोटो : KATHUA
कठुआ। जिले में जोन स्तरीय इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जारी है। अपने अंतिम दौर में चल रही युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के दौरान कठुआ जोन में अंडर-17 क्रिकेट और अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में कराटे की गतिविधियां कराई गईं। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुनील कुमार की देखरेख में राजकीय डिग्री कॉलेज में होने वाली गतिविधियों में 31 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर जोनल शारीरिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप सिंह और जिया लाल भी मौजूद रहे। संवाद