रामकोट। रामकोट, नगरोटा गुजरु, लोअर रजवालता, कछेड पंचायत में डॉ. राजकुमार के नेतृत्व में 400 लोगों को टीकाकरण किया गया। डॉ. राजकुमार ने बताया कि टीकाकरण अभियान पंचायत स्तर लगातार पर जारी है। दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले बुजुर्गों व कई लोगों को उनके घर पहुंच कर टीकाकरण किया जा रहा है। बुधवार को लोऔर रजवालता के प्राइमरी स्कूल में 100 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं नगरोटा गुजरु में 100 लोगों को, रामकोट में डेढ़ सौ लोगों को और कछेड पंचायत में 100 लोगों का टीकाकरण किया गया। संवाद