फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वैक्सीनेशन शिविरों का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु के कोरोना वैक्सीनेशन के शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रशासन की ओर से जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर शिविरों को आयोजित करने का क्रम जारी है।
विज्ञापन

शनिवार को कठुआ नगर परिषद कार्यालय में विशेष शिविर आयोजित किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न वार्डों से आने वाले लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। वहीं, नगरी कस्बे में राशन वितरण डिपो पर विशेष शिविर आयोजित किए गए, जहां राशन लेने के लिए आने वाले उपभोक्ताओं को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
कठुआ नगर परिषद कार्यालय में सुबह दस बजे से शुरू हुए शिविर में भारी संख्या में आए लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। इस दौरान शिविर की व्यवस्था को देखने के लिए सहायक आयुक्त राजस्व संदीप सियोत्रा और तहसीलदार गौरव शर्मा ने टीकाकरण का कार्य देखा और वहां आए लोगों से अपने आसपास के लोगों को टीकाकरण का लाभ लेने के लिए प्रेरित करने को कहा। नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा ने अधिकारियों को आश्वासन दिया कि अब कठुआ शहर में रहने वाले 45 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी लोगों का टीकाकरण कराने लिए परिषद की पूरी टीम काम करेगी।
विज्ञापन

वहीं, नगरी कस्बे के कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी स्थित डिपो और वार्ड 10 स्थित डिपो पर इसी तरह के शिविरों का आयोजन हुआ, जहां राशन लेने के लिए आने वालों को वैक्सीन लगाई गई। कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी स्थित डिपो पर आयोजित शिविर में विशेष रूप से उपस्थित ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. विवेक मंगोत्रा, तहसीलदार सुरेश कुमार ने भी वहां आने वाले लोगों को ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर बीएमओ ने कहा कि पिछली दो लहरों में हमने देखा कि कोरोना ने काफी लोगों की असमय जान ले ली। आने वाली संभावित तीसरी लहर इससे भी ज्यादा घातक हो सकती है। लिहाजा सबको टीकाकरण का लाभ लेना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें