फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: फाइनल में कठुआ इलेवन को हरा उतरी इलेवन विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
उतरी गांव में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में उतरी इलेवन की टीम ने शानदार जीत दर्ज की है। रविवार को खेले गए प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में उसने कठुआ इलेवन को मात दी है।
विज्ञापन


दोपहर के बाद खेले गए इस फाइनल मुकाबले के दौरान मुख्य अतिथि रहे नगरी ब्लॉक से जिला विकास परिषद के सदस्य इंजीनियर संदीप मजोत्रा ने विजेता टीम को 21 हजार रूपया नगद और ट्राफी देकर सम्मानित किया। जबकि उपविजेता टीम को 15 हजार की प्रोत्साहन राशि के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस मौके पर मजोत्रा ने युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और सामुदायिक विकास में खेलों की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने आयोजकों की सराहना करने हुए कहा कि उन्हें इस मुकाबले में खेल भावना और उत्साह का शानदार नजारा देखने को मिला है। जिसके लिए आयोजन समिति के कार्तिक शर्मा, रवि वर्मा मनु और चारु बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर तारा चंद , पूर्व सरपंच पवन सिंह, पूर्व सरपंच भोली सिंह, डॉ. श्याम लाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें