फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अपग्रेड हाईस्कूल को मिलेगा भवन, हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी

Sat, 31 May 2025 12:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पांच साल पहले अपग्रेड हुए बसंतपुर हाई स्कूल में नए भवन के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध हो गई है। स्थानीय दानदाता ने स्कूल को अपनी आठ कनाल भूमि की दस्तावेजी प्रकिया पूरी कर ली है। इसके साथ ही जिला शिक्षा विभाग ने स्कूल के नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीईओ मंगत राम शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल से हायर सेकेंडरी में अपग्रेड होने वाले बसंतपुर हायर सेकेंडरी स्कूल में इस समय 350 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। मौजूदा परिसर में इतने विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त कमरों की व्यवस्था नहीं है। स्कूल के पास कोई अतिरिक्त जमीन भी नहीं थी। इस कारण कई कक्षाओं को खुले आसमान तले लगाना पड़ता था। बारिश और धूप की स्थिति में वहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों को भी परेशानी होती थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्कूल के अपग्रेड होने के बाद नए भवन का निर्माण करने के लिए जरूरी 10 कनाल भूमि उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन को लिखा गया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें