फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगों से उकेरी देश की अनेकता में एकता

Tue, 25 Nov 2014 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
डिग्री कालेज कठुआ में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा राष्ट्रीय एकता सप्ताह के तहत सोमवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कालेज सभागार में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में स्वयंसेवियों ने रंगोली के माध्यम से राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। रंगों से रंगोली बनाकर उन्होंने देश की विभिन्न धाराओं को एक सूत्र में पिरोने की कोशिश की। इस मौके  कालेज प्रिंसिपल बीएल गुप्ता ने प्रतियोगिता की अध्यक्षता की।

प्रतियोगिता की शुरुआत में प्रो राम सिंह ने स्वयंसेवियों को एनएसएस के बारे में जानकारी दी। एक वालंटियर को कितने घंटे इकाई में रहकर समाज सेवा के लिए देने होते हैं, इस बारे में बताया गया।
विज्ञापन


इसके बाद बच्चों ने रंगोली बनाई। कार्यक्रम के दौरान डिग्री कालेज के प्रधानाचार्य ने कहा कि देश के युवाओं में देश को विश्व पटल पर उच्च स्थान दिलवाने का माद्दा है।
विज्ञापन


जरूरत है तो केवल सही मार्ग दर्शन की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का भी मौका मिलता है।

वहीं प्रो. रचना ने कहा कि राष्ट्रीय एकता सप्ताह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से राष्ट्रीय एकता का संदेश देने की कोशिश की जा रही है।

इसके साथ ही लोगों में भी इस संदेश को पहुंचाने के लिए कालेज के बाहर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि एनएसएस में युवाओं को समाज के प्रति अपने कर्तव्य की पहचान कराई जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें