कठुआ। जिला पहाड़ी उपमंडल बनी के बनी-भंडार मार्ग पर एक ही रात में जहां दो दोपहिया वाहन जले हुए पाए गए। वहीं, दर्जन भर वाहनों में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। इस घटना से जहां इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बरकत अली ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण लोगों के घरों तक उनके वाहन नही पहुंच पाते हैं। ऐसे मेंं ज्यादातर लोग सड़क पर ही अपने वाहन पार्क करते हैं। रविवार रात हुई घटना में उनकी मोटरसाइकिल पूरी तरह से जल चुकी है। चूकिं उक्त घटना केवल उनके साथ नहीं हुई है। दर्जन भर अन्य वाहनों में भी तोड़फोड की गई है। ऐसा लगता है कि किसी ने शरारत की है।
उन्होंने बताया कि फतेहपुर से संधी के बीच हुई इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पूलिस को दी गई है। जिसने मौके पर आकर घटनास्थल का मुआयना किया है और अपनी जांच शुरू कर दी है।