फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती ने लोगों को किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। इलाके में रविवार को अघोषित बिजली कटौती से लोगों को दिनभर परेशान रहना पड़ा। लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण लोग अपने काम नहीं कर पाए।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि बिजली विभाग रोज सात घंटे के लिए बिजली की कटौती करता है। रविवार को सुबह 8:00 बजे से गुल हुई बिजली 12:00 बजे बहाल हुई। चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि 1:00 बजे बिजली विभाग की ओर से दोबारा बिजली का कट लिया गया जिसके बाद 2:00 बजे बिजली बहाल हुई। इसके बाद 2:30 बजे दोबारा बिजली गुल हो गई। अंकुश सपोलिया ने बताया कि विभाग लोगों को सही प्रकार से बिजली सुविधा प्रदान करने के लिए विफल हो गया है। बताया कि बिजली की हर समय जरूरत रहती है लेकिन गर्मियों के दिनों में सबसे अधिक परेशानियां लोगों को उठानी पड़ रही है। भूपेंद्र खजूरिया ने बताया कि शाम 3:00 बजे एक बार फिर बहाल हुई जो 3:30 बजे एक बार फिर चली गई। सुदर्शन कुमार ने कहा कि बिजली विभाग हर 15 दिनों के बाद बिजली की लाइनें शिफ्ट करने के लिए शटडाउन लेता है बावजूद लोगों को सही प्रकार से बिजली सुविधा प्रदान नहीं हो पा रही है। बिजली पर निर्भर कारोबारी परसोत्तम कुमार ने बताया कि रविवार को दिन के समय 10 घंटे से अधिक बिजली कटौती की गई जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं ने कहा कि हर महीने बिजली का भुगतान करने के बावजूद लोगों को बिजली विभाग सही तरीके से बिजली सप्लाई नहीं कर पा रहा है। लोगों ने जिला उपायुक्त कठुआ से मांग की है कि जल्द से जल्द इलाके में अघोषित बिजली कटौती की समस्या का समाधान करवाने की मांग की। स्थानीय क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग को चेतावनी दी है कि अगर अघोषित बिजली के कटों अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले दिनों में इलाके के लोग बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे लोगों ने इस संबंध में जिला के उच्च अधिकारी से जल्द से जल्द संज्ञान लेने की मांग की है। शाम 5:30 बजे गुल हुई बिजली शाम 7:00 बजे तक बहाल नहीं हो पाई थी।
लो वोल्टेज से नहीं चल रहे पंखे-कूलर
बसोहली। गर्मियों में बिजली आपूर्ति नहीं होने से उपभोक्ताओं के लिए बड़ी परेशानी बन रही है। नगर के 13 वार्डों के अलावा पलाही पंचायत के कुछ हिस्सों में भी लो वोल्टेज की समस्या बरकरार है। हालत यह है कि इन इलाकों में पंखे, कूलर-फ्रिज आदि उपकरण सही से नहीं चल पाते। लो वोल्टेज की समस्या के कारण उपभोक्ताओं के सारे संसाधन बेकार हैं। लोग बिजली विभाग समेत अन्य अधिकारियों को इसके बारे बता चुका है लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाया। ईशान अबरोल, पूजा, पार्षद जगजीत सिंह, खुशी शर्मा, जोगिंदर पडोत्रा, रविंद्र सिंह, कनव सराफ, संदीप शर्मा, अशोक शर्मा, नीलम शर्मा, संजीव शर्मा, राज भारद्वाज, रोहित शर्मा, परवीन, कपिल शर्मा, बसीम, किरन पडवाल, सीमा मेहरा, गौरब चांग, ज्योति महाजन, मनोहर लाल, अमित कुमार, अशरफ मट्टू, रविंदर मदील, नरेश डोगरा ने बताया कि बसोहली नगर के सभी वार्डों में लो वोल्टेज की समस्या है । कुछ वार्डों में तो पंखे और कूलर चलाने के लिए बिजली नहीं मिल पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में बिजली का बिल माफ करने की मांग
स्थानीय लोगों ने सरकार से बिजली के बिल माफ करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि महामारी के दौरान उनकी कमाई का साधन बंद हो गया है। ऐसे में वह बिजली का बिल देने में असमर्थ है। सरकार क्षेत्र के उन लोगों का बिजली का बिल माफ करें जो बीपीएल श्रेणी में आते हैं। बिजली विभाग की में उन लोगों को चयनित कर उनकी सूची बनाएं और उनके बिजली के बिल माफ करने के लिए कार्रवाई करें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें