फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर के सांसद सन्नी देओल डॉ. जितेंद्र सिंह से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। गुरदासपुर से सांसद सन्नी देओल शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मिले। इस दौरान शाहपुर कंडी परियोजना के साथ-साथ उज्ज मल्टीपर्पज परियोजना के संबंध में भी चर्चा की। कोरोना महामारी के चलते जारी प्रतिबंधों के बीच पठानकोट और कठुआ के बीच दिहाड़ीदारों, नौकरीपेशा और फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिकों के आवागमन को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। डॉ सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय महत्व की शाहपुर कंडी और उज्ज मल्टीपर्पज परियोजना अंतर लोकसभा क्षेत्र में भी महत्व रखती हैं। इन परियोजनाओं से कठुआ-उधमपुर के साथ-साथ गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र भी जुड़े हुए हैं। ज्ञात रहे कि, जहां एक ओर शाहपुर कंडी परियोजना का काम तेजी से जारी है, वहीं दूसरी ओर उज्ज मल्टीपर्पज परियोजना को लेकर भी डीपीआर को मंजूरी मिल गई है और जनसुनवाई भी पूरी कर ली गई है। इन दोनों परियोजनाओं से रावी और उज्ज दरिया के लगभग नब्बे फीसदी से अधिक पानी को जम्मू-कश्मीर और पंजाब में ही प्रयोग किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें