रामनगर। धीरन गांव में व्यक्ति का शव घर की छत पर पड़ी टिन पर लगे लोहे के एंगल के साथ लटका मिला। व्यक्ति की पहचान ओमप्रकाश (30) पुत्र जुम्मन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक धीरन गांव के वार्ड नंबर एक का रहने वाला है। घटना के बारे में रामनगर पुलिस को सूचित किया। बुधवार देर शाम पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। संवाद