फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अंडर-14 में उदयवीर और अंडर-16 में गोकुल ने मारी बाजी

विज्ञापन
कठुआ में साइकिल रेस शुरू करवाते विधायक डॉ. भारत भूषण। संवाद
विज्ञापन
भारतीय साइकिलिंग महासंघ के तत्वावधान में और जम्मू-कश्मीर साइकिलिंग एसोसिएशन के सहयोग से शहर में रविवार को आयोजित जिला स्तरीय साइकिलिंग रेस में जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। अंडर-14 आयु वर्ग में उदयवीर सिंह ने पहला, अंशित राजपूत ने दूसरा और धीरज ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

जबकि अंडर-16 सब जूनियर कैटेगरी में गोकुल ने पहला, धीरज चौधरी ने दूसरा और तरुण शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता आगामी राज्य स्तरीय साइकिलिंग चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।



इससे पूर्व साइकिलिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का शुभारंभ कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण, समाज कल्याण निदेशक रणजीत सिंह और अतिरिक्त उपायुक्त विश्वजीत सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर विधायक ने युवा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए जिले में साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजकों ने बताया कि विजेता प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय साइकिलिंग चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने युवाओं में खेल और फिटनेस को प्रोत्साहित करने के लिए सभी गणमान्य अतिथियों और अधिकारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें