फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में दो महिलाएं जख्मी

Tue, 17 Nov 2015 01:44 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर सब डिवीजन के एक गांव में पारिवारिक झगड़े में दो महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गईं। घायलों को सोमवार शाम को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार बताया जाता है। एक महिला के सिर में चोट लगी है, जिसके चलते उसे पांच टांके लगाए गए हैं।अस्पताल में उपचाराधीन साठ वर्षीय महिला और उसकी बेटी ने बताया कि परिवार के दो पुरुष  सदस्यों के साथ उनकी बहस हो रही थी।

इसी दौरान उन्होंने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। लाठी से वार कर दोनों महिलाओं को घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिलाओं को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से उन्हें जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया। अस्पताल में मेडिकल लीगल केस दर्ज कर लिया गया है, जिसके आधार पर पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें