फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जीएसटी में राहत पर दोपहिया बाजार में मंदी बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदी की मार से जूझ रहे बाजार को सरपट दौड़ाने के लिए भले जीएसटी की दरों में सरकार ने कमी कर दी है। लेकिन अभी फिलहाल बाजार पर इसका असर होता नहीं दिखाई दे रहा है। संभव है कि आने वाले दिनों में इसका असर हो जिसका इंतजार पूरे आटोमोबाइल उद्योग को है, लेकिन प्रारंभिक रुझान बहुत नकारात्मक है। यह कहना है शहर में दो पहिया वाहन शो-रूम के मालिकों और प्रबंधकों का, जो जीएसटी में होने वाले बदलाव का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


इस कारोबार से जुड़े लोगों की मानें तो पिछले पांच सालों के दौरान ही दोपहिया वाहनों की कीमत में करीब 40 प्रतिशत का उछाल आया है। अब उसमें 10 प्रतिशत की कमी का आना इतनी बड़ी राहत नहीं है कि सरकार की घोषणा के तुरंत बाद अपना असर दिखा सके। इसके अतिरिक्त जिले में इस साल आई बाढ़ ने भी कारोबार को बुरी तरह से प्रभावित किया है। सरकार द्वारा जीएसटी में की जाने वाली कटौती से अगर कारोबार पर कोई असर पड़ेगा तो यह आने वाली दिवाली में ही दिखेगा। क्योंकि वैसे भी लोग त्योहारों के दौरान आने वाली स्कीमों और छूट की प्रतीक्षा में वाहनों की खरीद कम ही करते हैं।





वर्ष 2020 में सरकार द्वारा दोपहिया वाहनों के लिए भी भारत स्टेज-2 की अनिवार्यता किए जाने के बाद वाहनों के मूल्य में बड़ा बदलाव आया था। इसके बाद साल दर साल बढ़ने वाली महंगाई ने दोपहिया वाहनों की कीमत को काफी बढ़ा दिया है। अब जीएसटी में कमी से उम्मीद है कि लोगों का वाहन के शो-रूम तक का सफर आसान होगा।
विज्ञापन


यशपाल, दोपहिया वाहन शो-रूम के मालिक



हाल के दिनों में जिले में आई बाढ़ के कारण एक बड़ी आबादी प्रभावित हुई है। इसमें कुछ लोग अगर प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुए हैं तो बड़ी संख्या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावितों की है। जिसका असर अब तक बाजार पर जारी है। इससे लोगों के उबरने के बाद ही जीएसटी में कमी से बाजार के पटरी पर आने की संभावना है। ऐसे में हमें अभी थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है।

नसीब सिंह, दोपहिया वाहन शो-रूम के प्रबंधक



भारतीय बाजार में मौजूद दुपहिया वाहनों में कम कीमत के दोपहिया वाहन एक बड़े वर्ग की पसंद रहे हैं। लेकिन कोरोना की महामारी में जब बाजार पूरी तरह से ढेर हो गया था तब भी इस श्रेणी वाहनों की कीमत में बड़ा इजाफा हुआ था। इसके बाद भी हर साल इसके दाम बढ़े हैं। अब इनके दाम कम हुए हैं तो आने वाले दिनों में अपने पसंद, जरूरत और क्षमता के अनुसार लोग वाहनों की खरीदने के लिए आगे आएंगे।
विज्ञापन




चैन सिंह, वाहन ग्राहक, निवासी राजबाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें