संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में डेंगू के नए मामले सामने आने का क्रम निरंतर जारी है। रविवार को तीन नए मामले मिलने के साथ जिले में अब कुल मरीजों का आंकड़ा 770 पहुंच गया है।
ताजा आए मामलों में शहर के वार्ड नंबर 10 से 10 वर्षीय बालिका सहित 61 वर्षीय व्यक्ति, बसोहली में चार वर्षीय बच्ची डेंगू से ग्रस्त मिली है। जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक मिले 770 डेंगू के मरीजों में 707 पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 21 मरीज जम्मू-कश्मीर से बाहर उपचार करवा रहे हैं। लिहाजा जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 42 है।
वहीं, जिला मलेरिया अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि रविवार को विभाग की छह टीमों ने विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यहां लोगों को घर-घर जाकर उन्हें डेंगू से बचाव की जानकारी देने के साथ-साथ प्रभावित इलाकों में एंटी लारवा दवा का छिड़काव किया गया है।