हंदवाड़ा में आतंकी साजिश नाकाम, हथियार बरामद
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। वहीं, पुलिस ने नौगाम में पीआईए लिखा गुब्बारा बरामद किया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस की एक टीम हंदवाड़ा के राजपोरा गांव में एक नाका ड्यूटी के बाद पास के जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया था।
इस दौरान टीम ने जंगल में हथियार और अन्य गोला बारूद बरामद किया। सूत्रों के अनुसार इलाके से इंसास राइफल के 90 कारतूस, एके राइफल के 90 कारतूस, 1 चीनी ग्रेनेड और अन्य सामग्री बरामद की गई है। सूत्रों के अनुसार इस बीच कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में पीआईए लिखा एक हवाई जहाज के आकार वाला गुब्बारा भी बरामद किया गया है। हालांकि इन दोनों बरामदगियों को लेकर पुलिस की ओर से कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
तहसील रामकोट के तरडाल गलक में भी संदिग्ध देखे गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार शाम को तीन संदिग्धों को कंधों पर पिट्ठू उठाए जाते हुए देखा गया। सूचना मिलने के बाद स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप रामकोट ने तरडाल, गलक, छलां और कंदारनू में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस को किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई जिसके बाद तलाशी अभियान को रोक दिया गया है।
रामकोट में भी दिखे संदिग्ध चलाया तलाशी अभियानरामकोट। तहसील रामकोट के तरडाल गलक में भी संदिग्ध देखे गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार शाम को तीन संदिग्धों को कंधों पर पिट्ठू उठाए जाते हुए देखा गया। सूचना मिलने के बाद स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप रामकोट ने तरडाल, गलक, छलां और कंदारनू में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस को किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई जिसके बाद तलाशी अभियान को रोक दिया गया है।