फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा करने एसएसबी की दो कंपनियां कठुआ पहुंचीं

Mon, 27 Jun 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
बाबा बर्फानी की गुफा - फोटो : file photo
विज्ञापन
दो जुलाई से शुरू होने जा रही श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए एसएसबी की दो कंपनियां कठुआ पहुंच चुकी हैं। यात्रा के दौरान सीआरपीएफ और आईआरपी की चार कंपनियों की भी तैनाती सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। श्रद्धालुओं के रुकने की व्यवस्था और उनके स्वागत के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। प्रशासन ने सुरक्षा का अभेद चक्रव्यूह रचने की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले से सटी भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर राज्य के प्रवेशद्वार लखनपुर तक पहरा कड़ा किया जा रहा है।

झारखंड और बिहार से एसएसबी की दो कंपनियां हाल ही में कठुआ पहुंच चुकी हैं। सीआरपीएफ की कंपनियां भी जल्द ही यहां पहुंच जाएंगी। एक जुलाई तक एसएसबी समेत सीआरपीएफ और आईआरपी की अतिरिक्त तैनाती सुनिश्चित कर दी जाएगी।
विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा में खलल डालने की आशंका को ध्यान में रखते हुए भारत-पाक सीमा से आने वाले सभी मार्गों पर सुरक्षा का अभेद घेरा तैयार किया जा रहा है। हाईवे पर भी सुरक्षा बलों की कड़ी नजर रहेगी। हाल ही श्रीनगर में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क हो गई हैं।

श्रद्धालुओं के भव्य स्वागत की तैयारी: एक जुलाई को राज्य में दाखिल होने वाले भक्तों के स्वागत के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला उपायुक्त रमेश कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और यात्रा के दौरान किए जाने वाले सभी इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। यात्रा के रुकने की स्थिति में जिले में विभिन्न जगहों पर ठहरने के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।

पीसीआर से यात्रा रूट की जानकारी: राज्य में दाखिल होने वाले श्रद्धालुओं को लखनपुर में पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) से यात्रा रूट के संबंध में जानकारियां दी जाएगी। इसके लिए आबकारी विभाग से पास पुलिस काउंटर सक्रिय जाने की तैयारियां तेज हो गई हैं।

यात्रा के लिए नहीं चलेगा शार्टकट: राज्य के प्रवेश द्वार से जम्मू तक ट्रैफिक को नियंत्रण में रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। लखनपुर में श्रद्धालुओं को वन टाइम दस्तावेज चेकिंग की सुविधा दी जा रही है। इस बार ट्रैफिक विभाग मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग पर भी जोर दे रहा है।

लखनपुर, दियालाचक और मानसर मोड़ पर श्रद्धालुओं के वाहनों की एक बार ही जांच कर उन्हें स्टीकर मुहैया कराने की तैयारी है। साथ ही इस सर्कल में लखनपुर से कठुआ, चढ़वाल से हीरानगर, दियालाचक और सांबा से मानसर के बीच विभाग की टीमें मोटरसाइकिल से गश्त करेंगी।

एसपी ट्रैफिक दुष्यंत शर्मा ने बताया कि ट्रैफिक विभाग के अधिकारी और कर्मी चौबीस घंटे तैनाती पर रहेंगे। श्रद्धालु हाईवे से शार्टकट रूट न चुनें, इसे भी सुनिश्चित किया जाएगा। यह उनकी सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि वन टाइम जांच का मकसद है कि श्रद्धालुओं को बार-बार जांच से न गुजरना पड़े।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें