फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दो करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपीपुलिस
विज्ञापन
लखनपुर पुलिस ने बसोहली मोड़ स्थित नाके पर जांच के दौरान सोमवार को 302.02 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत दो करोड़ बताई जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लखनपुर के बसोहली मोड़ स्थित नाके पर सोमवार की दोपहर में थाना प्रभारी तारिक अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम जांच कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोका गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 302.02 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। पुलिस ने हेरोइन के साथ मोटरसाइकिल को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
लखनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि जब्त हेरोइन वाणिज्यिक मात्रा में आती है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हनीफ शाह पुत्र यूसुफ शाह निवासी मढ़ीन कठुआ, हसन दीन पुत्र मोजू दीन निवासी तरन तारन अमृतसर पंजाब के रूप में की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से नशे की तस्करी में संलिप्त हैं। हालांकि जिले में इनके खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है, लेकिन पुलिस जम्मू संभाग के सभी थानों से संपर्क कर इनके खिलाफ आपराधिक मामलों की जांच करने में जुटी हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ लखनपुर थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ के बाद नेटवर्क के अन्य लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें