बनी के सेवा-2 एनएचपीसी के संविदाकर्मियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर दिवाली के दिन भी धरना जारी रखा। प्रदर्शनकारियों का कहना रहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक वे अपना आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे।
मजदूर यूनियन के प्रतिनिधि दीपक पाल ने कहा कि पहले भी कई बार उच्च अधिकारियों और प्रशासन को ज्ञापन सौंपे, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला। दिवाली जैसे शुभ पर्व पर भी वह धरने पर बैठे तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें किस तरह के अन्याय का सामना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिन से लगातार वह अपनी नियमित नियुक्ति, वेतनवृद्धि, और अन्य कर्मचारियों के समान सुविधाएं मिलने की मांग कर रहे हैं। लेकिन अब तक प्रबंधन की ओर से कोई ठोस आश्वासन या समाधान नहीं मिलने के कारण मजदूरों ने अपने आंदोलन को जारी रखने का निर्णय लिया है।