फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। उपमंडल में दो सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पहला हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चड़वाल मुख्य चौक के नजदीक हुआ। जहां एक बाइक सड़क पार कर रहे मवेशी से जा टकराई। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार घायल की पहचान राजीव कुमार निवासी छपाकि कलां के रूप में हुई है। दूसरा हादसा दियाला चक बिलावर सड़क पर पेश आया। जहां सल्लन के नजदीक एक ट्रक पलटने से ट्रक चालक घायल हो गया। घायल चालक को पुलिस ने उपजिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों हादसों में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें