हीरानगर। डिंगा अंब क्षेत्र में नाला ठंगर के नजदीक दो बाइकों की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कुलदीप कुमार निवासी नाला ठंगर और आशुतोष निवासी ओडिशा के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने दोनों घायलों को पास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। आशुतोष को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डिंगा अंब में उपचार के बाद उपजिला अस्पताल हीरानगर रेफर कर दिया गया जबकि कुलदीप कुमार की गंभीर चोटों को देखते हुए जीएमसी कठुआ भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।