फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क हादसों में दो लोग घायल, मेटाडोर भी पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान तीन अलग–अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। पहली घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगेट मोड़ के पास हुई जहां अनियंत्रित होकर मेटाडोर पलट गई। हादसे में मेटाडोर चालक और कंडक्टर बाल–बाल बच गए। दूसरी घटना शहर के कोर्ट रोड पर हुई। यहां मोटरसाइकिल सवार 40 वर्षीय रानी देवी पत्नी बलबीर चंद निवासी नरोट जैमल सिंह को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल महिला को जीएमसी कठुआ ले जाया गया है। तीसरी घटना डीसी ऑफिस के पास हुई जहां स्कूटी पर जा रहे 55 वर्षीय सतीश पाल निवासी वार्ड नंबर 17 कठुआ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उन्हें जीएमसी कठुआ ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें