हीरानगर। बन्नू चक में डीप हैंडपंप का काम शुरू होते ही बंद होने के के बाद शुरू न होने पर बुधवार को स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जल शक्ति विभाग के मंत्री जावेद राणा का पुतला जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की ।
प्रदर्शन में शामिल पूर्व बीडीसी सुदेश शर्मा ने कहा शनिवार शाम को यहां स्थित शिव मंदिर के नजदीक डीप हैंडपंप की डिग्गिंग के लिए मशीन पहुंची जैसे ही काम शुरू हुआ इसे रोक दिया गया। जिसे रोकने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने कहा कि इसे रोकने के ऊपर से आदेश आए हैं। इस मांग को लेकर उन्होंने भूख हड़ताल शुरू की जिसे सोमवार को एसडीम और तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर डीसी से बात करवा कर समाप्त करवाया। उन्होंने कहा डीसी ने आश्वासन दिया कि यहीं पर यह डीप हैंडपंप लगाया जाएगा। इसी आश्वासन पर उन्होंने भूख हड़ताल समाप्त की लेकिन अफसोस की बात है कि करीब 5 दिन गुजारने के बाद भी यह कार्य शुरू नहीं हुआ है। इसके बाद उन्हें मजबूरन प्रशासन और संबंधित विभाग के मंत्री का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने कहा जहां यह डीप हैंडपंप लगाए जाना है वहां नजदीक शिव मंदिर है और उसके साथ ही एक सूखा तालाब है और यह यहां के लिए मंजूर है, इसके बावजूद इसका काम रोका गया है।
उन्होंने कहा अब लोगों के सब्र का बांध टूट गया है, जिसके बाद प्रदर्शन के अलावा उनके पास कोई रास्ता नहीं बचा है। प्रदर्शन में कई स्थानीय लोग शामिल रहे।