कठुआ। जिले में पिछले चौबीस घंटे में दो अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित दो लोगों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। नाबालिग सांझी मोड़ हीरानगर की रहने वाली है। वहीं, एक अन्य मामला लखनपुर से लगते धन्ना बसंतपुर का है। इसमें 24 वर्षीय मोहम्मद रफीक पुत्र मस्कीन अली निवासी धन्ना बसंतपुर संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ निगल लिया। फिलहाल युवक का इलाज जीएमसी कठुआ में जारी है। संवाद