कठुआ। कठुआ पुलिस ने शुक्रवार को दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर उन्हें पीआईटी एनडीपीएस एक्ट (1988) के तहत जिला जेल राजौरी और पुंछ में भेज दिया। दोनों नशे की तस्करी में शामिल रहे हैं। पहले मामले में पुलिस टीम ने नशा तस्कर प्रवीण कुमार निवासी चक द्रब खान, कठुआ को गिरफ्तार किया। डिविजनल कमिश्नर ने वारंट जारी किया और उसे गिरफ्तार कर जिला जेल राजोरी में भेज दिया गया। दूसरे मामले में पुलिस टीम ने एक अन्य कुख्यात अपराधी नरिंदर सिंह निवासी दयालाचक, हीरानगर को गिरफ्तार किया। बताया कि वह भी एक आदतन ड्रग तस्कर है जो विभिन्न एनडीपीएस मामलों में मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल था। उसे भी जिला जेल पुंछ में बंद कर दिया गया है। संवाद