कठुआ। जिले में हुए सड़क हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। एक घायल को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है, अन्य का उपचार जारी है। पहले हादसे में शहर के रेलवे रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 40 वर्षीय अमित पासवान निवासी गोविंदसर घायल हो गया। कठुआ-नगरी रोड पर चन्नग्रां के पास पेश आया। दूसरे हादसे में बाइक स्लिप होने से अजय कुमार और अरुण कुमार निवासी माहीचक जख्मी हो गए। तीसरे हादसे में युवक राहुल कुमार निवासी नगरी घायल हो गया। इसी तरह, बाइक से गिरकर दीपक कुमार निवासी बरवाल घायल हो गया। संवाद