फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डेंगू के दो नए मामले आए सामने, कुल आंकड़ा पहुंचा 402

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिले में कुछ दिनों से लगातार सामने आ रहे डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते परेशान स्वास्थ्य विभाग के लिए सोमवार का दिन राहत भरा है। विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में सोमवार को दो नए मामले ही मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कुल डेंगू संक्रमितों का आंकड़ा 402 तक पहुंच गया है।
हालांकि विभाग की टीमें पूर्व की भांति अपने जागरूकता कार्यक्रम में लगी रहीं। इस दौरान घर-घर जा रहीं टीमों ने लोगों को अपने घरों में किसी भी तरह का बिना ढके पानी न रखने और आसपास जमा होने वाले पानी को रोकने के साथ विभाग द्वारा दिए गए जिसे निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नए दो मामलों में पहला बिलावर के गुड़ा कल्याल का है, जहां 19 वर्षीय युवक डेंगू पॉजीटिव पाया गया है। वही दुरुंग गांव में भी 31 वर्षीय व्यक्ति की डेंगू से ग्रस्त मिला है।
विज्ञापन

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक आए 402 मामलों में 318 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि जिले में मौजूदा समय में डेंगू के 84 सक्रिय केस मौजूद हैं। इनमें सात मरीजों का उपचार जीएमसी कठुआ में जबकि एक अन्य का कठुआ के निजी अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि विभाग लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है, क्योंकि डेंगू के मामलों को नियंत्रित करने में आम लोगों की भूमिका अहम होगी। सोमवार को भी विभाग की सात अलग-अलग टीमों ने लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी है। इसके अलावा 111 बुखार पीड़ितों के खून के सैंपल एकत्र किए गए हैं ताकि उनकी जांच करवाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें