फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: धान खरीद केंद्र पर सफाई शुल्क 50 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित

विज्ञापन
धान खरीद केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य कृ​षि अ​धिकारी
विज्ञापन
- मुनाफाखोरों को प्रशासन ने जारी की चेतावनी
विज्ञापन



अमर उजाला इंपैक्ट

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। धान खरीद केंद्रों में प्रति क्विंटल सफाई शुल्क के नाम पर किसानों से हो रही लूट मामले में प्रशासन जाग गया है। अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद जिला उपायुक्त ने मामले में सर्कुलर जारी करते हुए दाम निर्धारित कर दिए हैं। अब मंडी ठेकेदारों को जिले की सभी 11 मंडियों में 50 रुपये प्रति क्विंटल ही वसूलने होंगे। मुनाफाखोरी पर नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई है।
सोमवार को जिला उपायुक्त कठुआ ने किसानों को आ रही परेशानी को देखते हुए आदेश जारी किया है। इससे पहले मुख्य कृषि अधिकारी कठुआ संजीव राय ने भी जिला उपायुक्त के लिखित संज्ञान में लाया था कि मंडी दौरे के दौरान बीते साल तय किए गए शुल्क से अधिक वसूला जा रहा है। मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया था कि 11 मंडियां जिले में सक्रिय की गई हैं। जहां एमएसपी के तहत दाम निर्धारित हैं लेकिन किसानों ने उनके संज्ञान में लाया है कि बीते साल प्रशासन की ओर से तय 50 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक सफाई शुल्क वसूला जा रहा है। जिला उपायुक्त ने सर्कुलर जारी करते हुए कहा कि 2024-25 के दौरान धान की खरीद के लिए जिले में 11 मौसमी खरीद मंडियां स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन

यहां यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों को तय न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) धान (सामान्य) का 2300 रुपये / क्विंटल और धान (ग्रेड ए) का 2320 रुपये उपलब्ध करवाया जा सके। वहीं आदेश दिया गया है कि कोई भी मंडी लेबर ठेकेदार (एमएलसी) वर्तमान खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों से सफाई शुल्क के रूप में 50 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक नहीं वसूलेगा। निर्देशों का किसी भी तरह का उल्लंघन गंभीरता से लिया जाएगा और नियमों के तहत चूककर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य कृषि अधिकारी ने मंडियों में धान खरीद का किया निरीक्षण

कठुआ। जिला विकास आयुक्त कठुआ डॉ. राकेश मिन्हास के निर्देश पर मुख्य कृषि अधिकारी संजीव राय गुप्ता ने टीम सहित विभिन्न धान खरीद केंद्रों में कामकाज का निरीक्षण किया। उन्होंने भजवान, नगरी, कीडियां, जखबड़ और पल्ली में चल रहे धान खरीद केंद्रों में किसानों से बातचीत भी की। इसके साथ ही जिला उपायुक्त की ओर से तय किए गए 50 रुपये प्रति क्विंटल के सफाई शुल्क को ही वसूलने की मंडी लेबर कांट्रेक्टर को हिदायतें जारी कीं।
संजीव राय गुप्ता ने कहा कि कृषि विभाग ने भजवाल, कीडियां, नगरी, जखबड़ पडियारी, पल्ली, कुंदे चक, मुकंदपुर, दन्नी-बख्ता, मढ़ीन, छन्न अरोड़ियां और डुंगारा में 11 धान खरीद केंद्रों का संचालन किया है,। इसका मकसद है कि किसान अपनी पसंद के निकटतम खरीद केंद्र पर बिक्री के लिए धान लेकर आ सकें। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी उपज निजी ठेकेदारों को वर्तमान सीजन के लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर न बेचें।
विज्ञापन

बताया कि अब तक खरीफ विपणन सीजन (2024-25) के लिए भारतीय खाद्य निगम द्वारा संचालित धान खरीद केंद्रों में किसानों से कुल 25723 क्विंटल धान की खरीद की गई है। पिछले खरीफ विपणन सीजन 2023-24 के दौरान जिले में कुल 1.20 लाख क्विंटल धान की खरीद की गई थी। इस दौरान के दौरान उनके साथ एसडीओ पुरुषोत्तम गुप्ता, एईओ प्रमोद गुप्ता और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें