फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डेंगू के आए दो और मामले

Sun, 16 Nov 2025 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
18 वर्षीय महिला और 14 वर्षीय किशोर पाए गए पॉजीटिव
विज्ञापन

मरीज के घर के आसपास के 50 घरों में कीटनाशक का छिड़काव किया
संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। जिले में डेंगू के नए मामलों के आने का क्रम बना हुआ है। शनिवार को भी 2 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में अब तक डेंगू के पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों की संख्या 848 हो गई है।

जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार सामने आए 2 मामलों में एक 18 वर्षीय महिला और 14 वर्षीय किशोर डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। विभाग के अनुसार अब तक पाए गए 848 मरीजों में 740 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं जबकि अब तक डेंगू के चलते किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर नए मामलों के आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के टीमों ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया है जहां पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीज के घर के आसपास के 50 घरों में मच्छररोधी कीटनाशक का छिड़काव किया गया और लोगों को बचाव की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें