फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दो किलो पॉलिथीन जब्त, दस दुकानदारों पर जुर्माना

विज्ञापन
बसोहली में टीम ने बाजार ​का किया औचक निरीक्षण विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
त्योहार से पहले बसोहली के बाजारों में सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के धमकने से व्यवसायियों में खलबली मच गई। औचक जांच के दौरान तीन दुकानों से दो किलोग्राम पॉलिथीन जब्त किया गया। साथ ही निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने पर 10 दुकानदारों से 2400 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


अधिकारियों की टीम ने बस अड्डा बाजार, मेन बाजार और तालाब मार्केट में सफाई के साथ दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां सामने आई। दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे अपनी दुकानों पर कूड़ादान अनिवार्य रूप से रखें। इसके साथ ही दुकान और आसपास सफाई व्यवस्था ठीक रहे। दुकानदारों को रेट लिस्ट प्रदर्शित करने, पॉलिथीन का उपयोग बंद करने, कामर्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग करने और ग्राहकों को उचित दाम पर गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान तीन दुकानों से दो किलोग्राम पॉलिथीन जब्त किया गया। 10 दुकानदारों को अलग-अलग मामले में मानक का उल्लंघन करते पाया गया। सभी पर 24 सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया। जांच टीम में नायब तहसीलदार भजन लाल, कार्यकारी अधिकारी नगर कमेटी राजेश कुमार, तहसील सप्लाई अधिकारी हंसराज, नगर कमेटी के कर्मचारी तथा पुलिस शामिल रही। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें