फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल

Sun, 10 Jan 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा बलासां खु मार्ग पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। दोनों शव का पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं घायल का उपचार जारी है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईवे पर छन्न अरोड़ियां के पास एक कार (जेके02-ए-8857) जिसमें चार लोग सवार थे पलट गई। कार के पलटने से उसमें सवार कुलविंदर सिंह निवासी नानक नगर जम्मू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुलविंदर के पिता अमरजीत सिंह को चोटें आईं।

अन्य दोनो यात्री बाल बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। वहीं कुलविंदर सिंह के शव को शव ग्रह में रखा गया। बाद में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर सीमावर्ती क्षेत्र में बलासां खू-संाझी मोड़ मार्ग पर दोपहर को मोटर साइकिल और ट्रैक्टर के बीच टक्कर होने से मोटर साइकिल के पीछे बैठी महिला की मौत हो गई जबकि मोटर साइकिल चला रहा उसका पति बाल बाल बच गया। मृतक महिला की पहचान आशा रानी पत्नी अशोक कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार अशोक कुमार अपनी पत्नी को लेकर सांझी मोड की तरफ आ रहा था कि अचानक सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर कर दी। टक्कर से महिला नीचे गिर गई और ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। गंभीर रूप से घायल महिला को फौरन उपजिला अस्पताल हीरानगर में पहुंचाया गया यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनो वाहनों को जब्त करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें