फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में दो पशुपालक जख्मी

Tue, 08 Dec 2015 01:27 AM IST
बिलावर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ सामना बंझ इलाके में एक तेंदुए ने दो पशुपालकों पर हमला कर उन्हेें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


घायल पशुपालकों में ताजदीन (38) पुत्र मंगो और गांदोराम (36) पुत्र बेलीराम के नाम शामिल हैं। ग्रामीणों ने दोनों को इलाज के लिए पीएचसी रामकोट पहुंचाया। यहां से गंभीर हालत में ताजदीन को जीएमसी रेफर कर दिया। तेंदुए के इस हमले से इलाके के ग्रामीणों में दहशत है।


जानकारी के अनुसार सोमवार को दोनों पशुपालक अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए गढ़ सामना बंझ के जंगल में गए थे। शाम के समय जब वे अपने मवेशियों को इकट्ठा कर रहे थे तभी अचानक झाड़ियों में छुपे तेंदुए ने पहले ताजदीन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


उसे छुड़ाने के लिए जब गांदोराम आगे आया, तो तेंदुए ने उस पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान दोनों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण  लाठियां डंडे लेकर वहां पहुंच गए। उन्हें देखते ही तेंदुआ वहां से भाग खड़ा हुआ।

बाद में ग्रामीणों ने दोनों को इलाज के लिए प्राइमरी हेल्थ सेंटर रामकोट पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने ताजदीन की नाजुक हालत को देखते हुए उसे जीएमसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


गांदोराम का वहीं इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि चंद महीने पहले भी एक तेंदुए ने लोहाई मल्हार गांव में भी एक महिला पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया था। पहाड़ी इलाके  में लगातार तेंदुओं के बढ़ते हमलों को लेकर ग्रामीणों दहशत में हैं। उन्होंने सरकार से फौरन तेंदुओं से निजात दिलवाने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें