फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क हादसे में दो घायल, जीएमसी में उपचाराधीन

Sun, 22 Jun 2025 09:09 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। जिले में पिछले चौबीस घंटों में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। यहां उनका उपचार जारी है। पहला मामला रविवार सुबह कालीबड़ी इलाके में हुआ। इसमें एक 74 वर्षीय बुजुर्ग राहगीर को अज्ञात कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल की पहचान ज्ञान चंद पुत्र कृपा राम निवासी गुजरू नगरोटा बिलावर के रूप में हुई है। वहीं, अन्य मामला शनिवार देर रात पल्ली मोड़ का है। इसमें मोटरसाइकिल सवार 52 वर्षीय किशोरी लाल पुत्र नंद लाल निवासी पल्ली मोड़ अपनी अनियंत्रित बाइक से गिरने से घायल हो गए। दोनों घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें