कठुआ। शहर से सटे खरोट लिंक मार्ग पर कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर होने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है, जहां उनका उपचार जारी है। मामला रविवार दोपहर का है। इसमें कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर से मोटरसाइकिल सवार राहुल कुमार (36) निवासी घगवाल और कार में बैठी महिला निधि बड़वाल (36) पत्नी विजय देव निवासी खरोट गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद