फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हादसों में दो घायल, जीएमसी में उपचाराधीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ/ बिलावर। जिले में अगल-अलग हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहला हादसा बुधवार को बिलावर क्षेत्र के देवल गांव में हुआ। इसमें 38 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार किसी अज्ञात बाइक से टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उप जिला अस्पताल बिलावर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया। यहां उसका उपचार जारी है। घायल की पहचान मोहम्मद आरिफ पुत्र माम अली निवासी देवल बिलावर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अन्य हादसा बुधवार को हीरानगर के वार्ड 10 में पेश आया। इसमें 40 वर्षीय महिला रेखा शर्मा पत्नी कुलदीप शर्मा निवासी हीरानगर घर की सीढ़ियों से फिसल कर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल हीरानगर में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला के सिर में गंभीर चोटें आई। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें