फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क हादसों में युवती सहित दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो सड़क हादसे में एक युवती सहित दो लोग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला हादसा हटली मोड़ क्षेत्र में पेश आया। यहां स्कूटी और ट्रक के बीच चक्कर हो गई। इसमें स्कूटी पर सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी पहचान दृष्टि सलाथिया पुत्री सुभाष सिंह निवासी हटली के रूप में हुई है। उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरा हादसा कालीबाड़ी के पास हुआ। यहां मोटरसाइकिल और कार के बीच टक्कर हो गई। इसमें मोटरसाइकिल सवार करनैल चंद पुत्र चेतराम निवासी चक राम चंद घायल हो गया। उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें