शहर के पटेलनगर इलाके के नजदीक सोमवार देर रात साइकिल और बाइक की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया।
बाइक से गिरकर घायल हुए व्यक्ति की पहचान राजिंदर सिंह निवासी वार्ड सोलह के रूप में हुई है। आनन फानन जिला अस्पताल पहुंचाए गए राजिंदर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया।
वहीं जिला अस्पताल के नजदीक मंगलवार दोपहर एक बाइक की टक्कर से महिला ऊषा निवासी करड़ोह घायल हो गई।