फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुट की भिड़ंत में दो जख्मी, जीएमसी रेफर

Tue, 03 Nov 2015 01:35 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य के प्रवेशद्वार लखनपुर में रविवार देर रात दो गुट की झड़प में दो लोग घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


दूसरे घायल को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। पुलिस ने दोनों तरफ से शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो पक्ष आपसी रंजिश की वजह से रविवार देर रात आपस में भिड़ गए।

इसमें बत्तीस वर्षीय चग्गर सिंह निवासी जंडोर को ज्यादा चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल चग्गर को को जिला अस्पताल से जम्मू शिफ्ट कर दिया गया। वहीं दूसरा घायल बीस वर्षीय मेषी कुमार लखनपुर का रहने वाला है। झड़प की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें