कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया शिज्यूकू द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कठुआ के बच्चों ने नाम रोशन किया है। शहर के टाइनी स्कॉलर्स स्कूल के 23 बच्चों ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया।
11 बच्चों ने स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक और 6 कांस्य पदक हासिल किए। सोमवार को स्कूल में आयोजित समारोह के दौरान प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
स्कूल प्रधानाचार्य मनीषा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली, पंजाब, हिमाचल और हरियाणा से विभिन्न स्कूलों की टीमों ने राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। इसमें टाइनी स्कालर्स स्कूल के 28 विद्यार्थी भी शामिल रहे।