संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। नशे के खिलाफ कार्रवाई को जारी रखते हुए लखनपुर पुलिस टीम ने दो तस्करों को 11.59 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत लखनपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
वीरवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग लखनपुर इलाके में नशीले पदार्थ का अवैध कारोबार कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लखनपुर में नाका लगाकर दो नशा तस्करों बाग शाह पुत्र यूसुफ शाह निवासी मढ़ीन और जमात शाह पुत्र नूर शाह निवासी मढ़ीन को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 11.59 ग्राम चिट्टा बरामद किया। बाग शाह के पास से 6.36 ग्राम जबकि जमात शाह से 5.23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। जिला कठुआ पुलिस ने एक बार फिर क्षेत्र के लोगों से अनुरोध किया है कि वे नशे को खत्म करने के लिए आगे आएं और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि के बारे में पुलिस के साथ 100 या 98580-34100 नंबर पर जानकारी साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।