फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और पीड़ित बच्चे कठुआ लाए

Wed, 17 Feb 2016 01:03 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय में डायरिया से बीमार हुए बच्चों का जिला अस्पताल कठुआ में पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। तीन बच्चे पहले से ही डायरिया की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में रविवार शाम से भर्ती हैं। मंगलवार को दो और बच्चों को जिला अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन


रात करीब नौ बजे बसोहली उपजिला अस्पताल से कठुआ जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे ग्यारहवीं कक्षा के छात्र पंकज शर्मा ने बताया कि रविवार शाम से उसके पेट में दर्द के साथ दस्त और उल्टी की भी शिकायत थी। उसके साथ होस्टल में रहने वाले दो दर्जन से अधिक बच्चों को भी ऐसी ही शिकायत है।

स्कूल प्रबंधन की ओर से पहले दिन एक टेबलेट दी गई, लेकिन जब कोई फर्क नहीं पड़ा तो उसे उपजिला अस्पताल बसोहली में भर्ती कराया गया। सोमवार और मंगलवार को भी जब सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ तो परिवार के सदस्य पंकज को लेकर रात नौ बजे जिला अस्पताल कठुआ पहुंचे।
विज्ञापन


पंकज के पिता देसराज ने बताया कि प्रबंधन अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है। अभिभावकों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है कि वह बीमार बच्चों को घर ले जाएं।

छठी कक्षा के छात्र पुनीत गिरी को भी कुछ ऐसी ही शिकायत थी। जिला अस्पताल में मंगलवार को इलाज करवाने के लिए पहुंचे पुनीत के पिता विनोद कुमार ने बताया कि वह जखवड़ के रहने वाले हैं और रविवार को बच्चे से मिलने पहुंचे थे। बच्चे की तबियत अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन


बच्चे की सेहत में सुधार नहीं हुआ है।  जिला उपायुक्त से स्वयं मामले की जांच करने और सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर  कार्रवाई की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें