लच्छीपुर के नजदीक हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जम्मू की ओर जा रही बाइक को लच्छीपुर मोड़ के नजदीक पीछे से आ रही बिना नंबर की कार ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक दूर जा गिरी। लहूलुहान बाइक चालक गुरविंदर सिंह निवासी लोगेट को लोगों की मदद से जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।