फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लकड़ी की तस्करी के दो मामलों को किया विफल

Sun, 29 Jun 2025 01:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। वन मंडल कठुआ की टीम ने अवैध जलाउ लकड़ी की तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों को जब्त किया है। ये ट्रक एनटीपीएस पोर्टल से प्राप्त एनओसी के तहत छूट प्राप्त प्रजातियों के नाम पर गैर-छूट प्रजातियों की लकड़ी ले जा रहे थे।
विज्ञापन


वन विभाग की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में बताया कि पहली कार्रवाई जसरोता रेंज के दलोटी में की गई, जहां बीओ मस्तगढ़ गंदीप सिंह और चेकपोस्ट कोरेपुन्नू के प्रभारी धीरज पंकज के नेतृत्व में जेके21एच-5083 नंबर का ट्रक जब्त किया गया। जबकि दूसरी कार्रवाई रेंज अधिकारी संजीव सिंह के नेतृत्व में लखनपुर में अंजाम दी गई। यहां पीबी22के-9920 ट्रक पर की गई, जो यूकेलिप्टस और अन्य फायरवुड लेकर चल रहा था। इस दोनों ही मामलों में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धाराओं के जब्त ट्रकों के विरुद्ध जब्ती कार्रवाई शुरू कर दी है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें