कठुआ। बसोहली में बाइक और अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार दो भाई घायल हो गए। सोमवार दोपहर बाद हुई इस घटना के बाद दोनों को बसोहली उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी प्राथमिक चिकित्सा के बाद डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया है। घायलों की पहचान शकील अहमद (24) और मोहम्मद रियाज (20) दोनों पुत्र अब्दुल कयूम निवासी बसोहली के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद